इन्द्र सिंह थापा एक अत्यंत आश्चर्यजनक खबर है। टॉम और जेरी में जल्द ही सुलह होने वाली है। सुलह के मसौदे के अनुसार जेरीटॉम को तंग नहीं करेगा और टॉम जेरी को अपना निवाला नहीं बनाएगा। अत्यंत विरोधाभासी ही नहीं असंभव सी दिखने वाली बात, जिस पर कोई बुध्दिमान तो क्या बच्चा भी विश्वास न करे? लेकिन हमारे आदरणीय व परमपूजनीय प्रधानमंत्री मनमोहन जी इस प्राकृतिक नियम को ही बदलने पर अमादा हैं। होते भी क्यों न डाक्टर जो ठहरे! भई! सुना है आजकर वो फिर से पीएचडी कर रहे हैं। सुनकर थोडा ताजुब तो जरूर हुआ लेकिन इससे बडा अजूबा यह है कि इस बार उन्होंने अपना विषय बदल दिया है। देश की माली हालत को सुधारते-सुधारते तो वो सठिया गए। गोया अब उन्होंने धूर्तानंदों को सुधारने व उनसे दोस्ती करने के गुर सीख लिए हैं। सुना है आजकल उनकी दोस्ती भयंकर विषैले सांपों से हो गई है। सांप भी साहब ऐसे कि डंक मारे तो कोई पानी न मांगे। लेकिन ये डाक्टर साहब की मास्टरी है कि वे बिना बीन के उनके नथुनों पर नकेल कसने की कवायद में जुटे हैं। विषैले जानवर भी हुए तो क्या हुआ, हैं तो जीव ही। उनमें भी वैसी ही जान है जैसी हम-आप में! सरदार जी आप कमा...
टिप्पणियाँ